फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जहर खाने से हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लंका स्थित मालवीय चौराहा के समीप एक होटल में मृत मिले बिहार निवासी प्रॉपर्टी डीलर की मौत जहर खाने की वजह से हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद लंका थाने की पुलिस ने यह जानकारी दी। बिहार के रोहतास जिले के तेंदुआ गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार (35) तीन सितंबर से लंका स्थित होटल में रुके थे। बृहस्पतिवार को वह कमरे में मृत मिले। शुक्रवार को परिजनों ने राकेश की हत्या की आशंका जताई थी। लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। होटल के सीसी कैमरों की फुटेज में युवक की गतिविधियां सामान्य हैं। युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें