फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ पर काशी में अमल शुरू, गंगा घाटों से सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा

Fri, 20 Mar 2020 04:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कचहरी परिसर में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी जो देशी-विदेशी पयर्टकों की वजह से चौबीसों घंटे गुलजार रहता है उसकी स्थिति यह है कि बीते कई दिनों के बाद शुक्रवार को भी सरकारी कार्यालयों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा ।

विज्ञापन
Trending Videos

कचहरी परिसर में वकील के साथ ही अन्य स्टॉफ भी मॉस्क लगाए नजर आए - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी का असर शुक्रवार को शहर में रहा। डीएम कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, कचहरी, नगर निगम से लेकर गंगा घाट भी सूने रहे। गंगा में नौकायन करने वालों की संख्या भी न के बराबर थी।

 

डीएम कार्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा । - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया और टीवी के जरिए कोरोना को लेकर चल रही खबरों पर लोग नजर बनाएं हैं। गंगा घाटों पर भी बड़े पैमाने पर सैनेटाइज किया गया। सार्वजनिक स्थलों से लेकर मंदिर-मस्जिदों तक लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। मंदिरों में जाकर पूजन करने वाले श्रद्धालु घर में ही रहकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। संकटमोचन, दुर्गाकुंड, महावीर मंदिर, समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भी गुरुवार को श्रद्धालुओं की संख्या बीते कई दिनों से न के बराबर है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जनता के समर्थन में चल रहा मैसेज - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में अवकाश के चलते स्कूली वाहन भी सड़कों पर नहीं दौड़ रहे। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान का सोशल मीडिया पर खूब स्वागत किया जा रहा है। जनता कर्फ्यू के सम्मान में सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मेसेज और पोस्ट शेयर पोस्ट और मैसेज फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि साइटों पर शेयर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें