फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाजपा पार्षदों और बूथ अध्यक्षों के घर पर निगम लगा रही नेम प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के 63 पार्षदों और इन वार्डों के बूथ अध्यक्षों के घर विशेष नेम प्लेट लगाए जा रहे हैं। इस नेम प्लेट पर न केवल बूथ अध्यक्ष का नाम और मोबाइल नंबर अंकित होगा। इस पर क्षेत्रीय विधायक, मेयर और स्थानीय पार्षद का नाम भी दर्ज किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक सीधे बूथ स्तर के पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों की जानकारी प्राप्त कर सके। पिछले दिनों मेयर अशोक कुमार तिवारी ने इसकी शुरुआत की थी। अब तक नगर निगम की ओर से 50 से ज्यादा पार्षदों और बूथ अध्यक्षों के यहां नेम प्लेट लग गई है। पार्षदों में संजू सरोज, प्रवीण राय, सुरेश पटेल, श्याम भूषण शर्मा, विनीत सिंह, विवेक कुशवाहा, गोपाल के आवासों पर नेम प्लेट लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें