वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक वेंडर को प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर अनधिकृत रूप से पानी और मैंगो जूस बेचते पकड़ा गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक बीके यादव, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के निर्देशन में निरीक्षण के दौरान द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर खड़ी ट्रेन नंबर 15743 फरक्का एक्सप्रेस में वेंडर को पकड़ा गया। उसके पस से 28 पेटी पानी, 10 पेटी मैंगो जूस बरामद किया गया। पकड़े गए युवक को आरपीएफ को सौंप दिया गया। ब्यूरो