फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साल भर से खराब ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
म्योरपुर के पड़री में खराब ट्रांसफार्मर के न बदले जाने से क्षुब्ध होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के चपरा टोला में एक साल से खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। ट्रांसफाॅर्मर की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र प्रसाद के घर के पास लगा ट्रांसफाॅर्मर साल भर से खराब पड़ा है। इससे पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित है। समस्या के समाधान के लिए कई बार टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई गई। एक्स से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम को अंधेरा छाने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में अमरावती, अंगीता, रमीना, ऊष्मा, देवान यादव, रविंद्र, उदित रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ट्रांसफाॅर्मर ठीक नहीं कराया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें