फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्टः शारजाह से आए यात्री के ग्रीस गन से निकला करीब 23 लाख का सोना, अधिकारी भी रह गए दंग

Sun, 20 Jun 2021 09:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को शारजाह से आए यात्री के पास से कस्टम विभाग ने सोना बरामद किया है। उक्त सोने की कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है। यात्री ने सोने को ग्रीस गन में छिपाकर रखा था। 
विज्ञापन
यात्री ने सोने को ग्रीस गन में छिपाकर रखा था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को शारजाह से एयर इंडिया के विमान से पहुंचे एक यात्री के पास से तस्करी कर लाया जा रहा 465.900 ग्राम सोना पकड़ा गया। जिसकी कीमत 22 लाख 82 हजार 910 रुपये आंकी गई है। जिसे कस्टम विभाग ने जब्त कर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


शारजाह से आए एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान संख्या आईएक्स 184 से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों की कस्टम टीम द्वारा जांच की जा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद एक यात्री के चलने के तरीके पर अधिकारियों को संदेह हुआ।

जिसपर यात्री की सघनता से जांच की गई तो उसके पास से तस्करी कर लाया जा रहा सोना बरामद किया गया। आरोपी थावन राम बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है। उसने सोने को ग्रीस गन व इंसेंस बर्नर के अंदर छुपाया था। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात जून के बाद दूसरी बार पकड़ा गया सोना

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सात जून को शारजाह से वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान से कस्टम द्वारा जांच में 11 लाख 98 हजार 250 रुपये कीमत का 239.650 ग्राम सोना बरामद किया गया था। इस दौरान सोना जब्त कर आरोपी को पकड़ा  गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें