फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को जेसीबी से ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नगर के वार्ड गोलाघाट के बघेली टोला में चार बिस्वा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई चाहरदीवारी जेसीबी से ढहा दी गई। बृहस्पतिवार को नगर निगम रामनगर जोन की जोनल अधिकारी शिखा मौर्या की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। दूसरी ओर अवैध कब्जा किए परिवार की महिलाओं की ओर से अपनी जमीन होने का दावा करते हुए विरोध किया गया। अधिकारियों को कोई कागजात नहीं दिखाया गया। विरोध के बावजूद जेसीबी से अवैध कब्जे को ढहा दिया गया। अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए लेखपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें