Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दूसरे विवेचक कोर्ट से गैर हाजिर रहे। ऐसे में सोमवार को सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 24 जून तय की है।
आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। गवाह दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा के सरकारी कार्य में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। अगली सुनवाई 24 जून की तिथि नियत की है। पिछली तिथि से आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की तरफ से अधिवक्ता की जिरह जारी है।
विज्ञापन
कोर्ट में अभियोजन की तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता और बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता रहे। प्रकरण के अनुसार, बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। विवेचना में तीनों आरोपियों कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आने पर आरोपी बनाया था। विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव की बहुत पहले ही बयान हो चुका है। दूसरे विवेचक शिवाकांत मिश्रा की गवाही के लिए लंबित है।