फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के लिए आईआईटी बीएचयू करेगा रिसर्च, हुआ करार

Tue, 09 Jun 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू आईआईटी अब रेलवे के लिए अलग से रिसर्च करेगा। मोदी की प्रेरणा के बाद रेल बजट में की गई घोषणा को रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु की मौजूदगी में मूर्त रूप मिल गया। आईआईटी बीएचयू और रेलवे के बीच इस आशय का सोमवार को करार हुआ। रेलमंत्री ने डीरेका में 1500वें डीजल इंजन गौरव का लोकार्पण किया और मड़ुवडीह स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


बीएचयू आईआईटी में मालवीय चेयर ऑफ रेलवे रिसर्च के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि रेल मंत्रालय देश के तीन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में रिसर्च सेंटर खोलेगा। आईआईटी कानपुर, चेन्नई और रुड़की में रेलवे रिसर्च सेंटर खोले जाएंगे जहां रेलवे को और बेहतर बनाने के लिहाज से शोध होंगे। रेल मंत्री ने ये घोषणा सोमवार को बीएचयू में की। उन्होंने कहा कि यहां रेलवे स्टेशनों का विकास पीपीपी मॉडल पर किए जाने की बात भी दोहराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें