फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU Technex: गोली मारेगा रोबो डॉग, रडार को चकमा देगा पांच किलो का ड्रोन; पहले रूस-अमेरिका से आते थे हथियार

Fri, 13 Mar 2026 04:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में डांसिंग रोबोट, फेरारी कार और न्यूरो-हेल्थ डिवाइस के डेमो से टेक्नेक्स के 87वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। आज से अगले तीन दिनों तक तकनीक और रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन
1 of 9
टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेक्नेक्स की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला
IIT BHU Technex: आईआईटी बीएचयू के 87वें टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट टेक्नेक्स की शुरुआत शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन सभागार में निदेशक प्रो. अमित पात्रा के आधिकारिक घोषणा के साथ हो गई। फेस्ट में कई थिंक टॉक हुए जिसमें रोबोटिक्स, राष्ट्रीय सुरक्षा और ड्रोन तकनीक पर चर्चाएं हुईं।
विज्ञापन

2 of 9
आधुनिक यंत्र की जानकारी लेते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस सिम्पोजियम 2.0 में गढ़वाल रेजीमेंट और भारतीय सेना के जवानों ने बंकरनुमा स्टॉल लगाकर 100 से ज्यादा अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। यहां पर गोली मारने वाले रोबो डॉग, हवाई जहाज जैसे पांच किलो के टोही ड्रोन, ग्रेनेड गन और स्नाइपर्स को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। यहां 5 लाख से 40 लाख तक के रक्षा उपकरण रखे थे।  
विज्ञापन

3 of 9
छात्राओं ने हथियार चलाना सीखा। - फोटो : अमर उजाला
यहां पर यूनीट्री जी-1 ह्यूमनॉयड बीटा वर्जन का पांच फीट का रोबोट था। पांच किलोग्राम के विंग ड्रोन का रेट 40 लाख और दूसरा 27 लाख का क्वाड कॉप्टर ड्रोन दिल्ली में बनाया गया है। इसका इस्तेमाल सर्विलांस में होता है। मेजर जनरल अमित सिंह सोहल ने नेतृत्व कौशल और शांतनु चक्रवर्ती ने भारत के बदलते पूंजी बाजार में प्रौद्योगिकी के बढ़ते योगदान को बताया।

4 of 9
आधुनिक गन की जानकारी लेता छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सुल्तान डॉग रोबो गोली भी मार सकता है
डिफेंस सिंपोजियम 2.0 में गढ़वाल रेजीमेंट और भारतीय सेना ने 2000 मीटर रेंज वाले हथियार, स्नाइपर्स गन, एलएमजी, फुल्ली ऑटोमैटिक ग्रेनेड फायरिंग हथियार, असॉल्ट रायफल, सर्विलांस ड्रोन, नैनो ड्रोन, अनमैंड ड्रोन और डॉग रोबोट की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में सुल्तान नाम के रोबो डॉग स्क्वैड में भी शामिल किया गया है। यह आम कुत्तों की तरह दौड़ने के साथ ही दुश्मनों पर गोलियां भी बरसा सकता है। उस पर पांच कैमरे भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
कार्यक्रम को संबोधित करते निदेशक प्रो. अमित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला
टेक्नेक्स में आज
थिंक टॉक – ब्रिगेडियर बीएम कारियाप्पा समय: सुबह 10:30 बजे
स्थान: एसबी हॉल
थिंक टॉक – मेजर सुशांत
समय: दोपहर 12:00 बजे
विज्ञापन

6 of 9
रोबो डॉग को देखते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
स्थान: एसबी हॉल
प्रदर्शन – ह्यूमनॉइड और डॉग रोबोट
विज्ञापन

7 of 9
रोबोट से हाथ मिलाकर पूछा हाल। - फोटो : अमर उजाला
समय: दोपहर 3:00 बजे
स्थान: एसबी हॉल
कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव – भावतोष पांडे द्वारा औद्योगिक वार्ता
समय: दोपहर 2:00 बजे
स्थान: सीनेट हॉल

8 of 9
आधुनिक ड्रोन ने ध्यान किया आकर्षित। - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक साइंस लैब के साथ साझेदारी करे बीएचयू 
बीएचयू के विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को महामना हॉल में नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट एडवांसेस इन फॉरेंसिक साइंस विषय पर दो दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

9 of 9
गोली मारेगा रोबो डॉग। - फोटो : अमर उजाला
300 से ज्यादा प्रतिभागियों के बीच कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने फॉरेंसिक विज्ञान केंद्र को पुनर्संगठित करने और राज्य की फॉरेंसिक साइंस लैब के साथ साझेदारी करने का सुझाव दिया। सम्मेलन के संयोजक प्रो. मनोज कुमार भारती ने बताया कि 50 मौखिक प्रस्तुतियां और 100 पोस्टर प्रस्तुतियां हुईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें