फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में फिर धरने पर बैठी छात्राएं, आधी रात को निदेशक के घर पर किया प्रदर्शन 

Thu, 29 Aug 2019 11:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू की छात्रा प्रदर्शन करती हुईँ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के न्यू गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने बुधवार की रात एक बार फिर हॉस्टल से बाहर निकलकर धरना दिया। यहां मेस की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के बाद भी समाधान न होने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए छात्राएं आधी रात को हाथ में थाली, गिलास, कटोरा लेकर निदेशक के आवास पहुंच गईं और आईआईटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेस संचालन की वर्तमान व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


न्यू गर्ल्स हॉस्टल में मेस के खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करने के साथ ही बिजली, पेयजल की आपूर्ति ठीक न होने की समस्या को लेकर 26 अगस्त को भी छात्राओं ने रात को धरना दिया था। तब रात करीब 12:30 बजे निदेशक आवास पर प्रदर्शन के दौरान निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने अगले दिन कार्यवाही का आश्वासन देकर मामला शांत कराया था।

अगले दिन निदेशक ने इंजीनियरिंग विभाग के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं को तत्काल दूर करने को लेकर कमेटियों के गठन के साथ ही वार्डन को मेस का मेन्यू चेक करने का निर्देश भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को छात्राओं ने कोई कार्यवाही न होने का आरोप लगाते हुए रात करीब 11 बजे फिर विरोध शुरू कर दिया। पहले हॉस्टल से निदेशक आवास तक मार्च निकाला, फिर धरने पर बैठ गईं। इस बीच प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लोगों और हॉस्टल से जुड़े अधिकारियों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन वह पहले की तरह मेस संचालन में महाराज सिस्टम को लागू कराने पर अड़ी रहीं।

निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन कहा कहना है कि मेस व्यवस्था से लेकर सभी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। कुछ छात्राएं हैं, जो इस तरह के कदम उठा रही हैं। हॉस्टल की बाकी छात्राओं को कोई आपत्ति नहीं है। धरनारत छात्राओं से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें