वाराणसी। आईआईटी, बीएचयू की एनएसएस इकाई की ओर से रविवार को मोर्वी छात्रावास में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। रक्तदान के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि रक्त थैलियां कम पड़ गईं। शिविर में कुल 219 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। इसके पूर्व एनएसएस
के समन्वयक डॉ. पीके शर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। रक्तदान करने वालों में संदीप, प्रांशु, आदित्य, गौरव, अंकित, ओंकार, प्राणु, मयंक, मेघा, गरिमा, देब ज्योति एवं पवन आदि विद्यार्थी शामिल थे। इस दौरान सर सुंदरलाल अस्पताल के ब्लड बैंक के चिकित्सक भी मौजूद रहे।