आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बचाव पक्ष ने कहा कि विवेचक और अदालत में दर्ज बयान में विरोधाभास है। मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ता ने बचाव पक्ष की दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने पीड़िता की ओर से लंका थाने में दी गई तहरीर, विवेचक को दिए गए बयान और अदालत में दर्ज बयान में विरोधाभास होने का तर्क दिया। बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद पीड़िता से आरोपियों की पहचान नहीं कराई गई।
साथ ही बीएचयू परिसर की वीडियो फुटेज भी अभियोजन पक्ष ने अदालत में पेश नहीं की। बीएचयू के प्रोफेसर और प्रॉक्टर बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को गवाही के लिए नहीं बुलाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। बहस पूरी नहीं होने पर अदालत ने सुनवाई के लिए 21 नवंबर की अगली तिथि तय की।
विज्ञापन
आनंद चौहान की ओर से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी पहले ही बहस कर चुके हैं। दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीनों फिलहाल जमानत पर हैं।