योगा हेल्प भी बनेगा मददगार
आईआईटी बीएचयू कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरी प्रभात गुप्ता और उनकी टीम में डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. तनीमा गुप्ता, डॉ. प्रीति कुमारी राहुल मिश्रा ने योगा हेल्प नामक एक तकनीकी विकसित की है जो लोगों को बिना किसी प्रशिक्षक के देखरेख थे योग के सही तरीके को सीखने के बारे में मदद करेगी।
डॉ. हरि प्रभात गुप्ता ने बताया कि ’योग हेल्प’ स्मार्टफोन के सेंसर का लाभ उठाकर सूर्य नमस्कार योग के 12 लिंक-स्टेप्स को उनके शुद्धता स्तर के साथ पहचानता है। इस तकनीक को जून-21 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जर्नल में स्वीकार और प्रकाशित किया जा चुका है। पूर्ण सुविधाओं और क्लाउड समर्थन के साथ यह तकनीक अक्तूबर 2021 में एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।