फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू की छठे राउंड की काउंसिलिंग पूरी, 24 जुलाई को भौतिक पंजीकरण

Fri, 18 Jul 2025 05:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शैक्षणिक अनुभाग में सुबह 9:30 बजे से पंजीकरण होगा। फिर 30 जुलाई को ऑडिटोरियम हॉल में दाखिला पा चुके अभ्यर्थियों के अभिभावकों के साथ बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की छह राउंड की काउंसिलिंग पूरी हो गई है। अब 21 जुलाई से प्रवेश की प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 22 से 24 जुलाई तक आईआईटी बीएचयू में पहुंचकर हॉस्टल आवंटन के लिए रिपोर्ट करना होगा। भौतिक रूप से पंजीकरण 24 जुलाई से शुरू होगा। हॉस्टल आवंटन 26 से 29 जुलाई तक होगा।

विज्ञापन


शैक्षणिक अनुभाग में सुबह 9:30 बजे से पंजीकरण होगा। फिर 30 जुलाई को ऑडिटोरियम हॉल में दाखिला पा चुके अभ्यर्थियों के अभिभावकों के साथ बातचीत की जाएगी। सुबह 11 बजे और दोपहर तीन बजे तक अभिभावक अपनी सुविधानुसार किसी भी सत्र में भाग ले सकते हैं। वहीं 31 जुलाई को ऑडिटोरियम हॉल में सुबह 11 बजे से बीटेक फ्रेशर्स का ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। इसके बाद एक अगस्त को लर्निंग हॉल में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

15 से लेकर 28481 तक गया कटऑफ रैंक
छठे राउंड की काउंसिलिंग में आईआईटी बीएचयू में कटऑफ रैंक 15 से लेकर 28481 तक चला गया। 15वां रैंक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ईडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूडी कटेगरी में आया। वहीं आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में महिला अभ्यर्थियों का जनरल कटऑफ रैंक सबसे ज्यादा 28481 तक चला गया। छठे राउंड में सीएस में जनरल का कटऑफ रैंक 747 से 1489 तक आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें