आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को प्रोफेसरों और कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता और निष्ठा की भावना की सीख दी गई। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को एबीएलटी-4 में ये कार्यक्रम हुआ। निवारक सतर्कता अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना के मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने कहा सतर्कता केवल नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि सुशासन और संस्थागत प्रगति की नींव है। हर कर्मचारी यदि अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए, तो भ्रष्टाचार खुद ही समाप्त हो सकता है। संयुक्त कुलसचिव डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थान के प्रशासनिक तंत्र को और अधिक उत्तरदायी और पारदर्शी बनाते हैं। कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल निगरानी नहीं, बल्कि स्वयं के आचरण में नैतिकता लाना है।