फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्री कार्यालय से नहीं हुए बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सर्वर डाउन होने से शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालय में देर रात तक लोग परेशान रहे। रात तक अधिवक्ता बैनामे के लिए जूझते रहे। अधिकांश लोगों को बिना बैनामा लौटना पड़ा। पंजीयन विभाग ने देर रात तक बैनामा करने का निर्णय लिया, लेकिन तब तक काफी लोग लौट गए थे। पहले ऑनलाइन पांच बजे के बाद बैनामा नहीं होने का नियम था। सर्वर लगातार डाउन रहने के चलते यह समय छह बजे तक बढ़ाया गया, लेकिन एक सप्ताह से सर्वर डाउन होने की वजह से पंजीयन का काम मात्र बीस प्रतिशत हो पाया। अधिवक्ताओं को मुवक्किल को जवाब देते नहीं बन रहा था। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने मांग की कि सर्वर की परेशानी या तो एक दम दूर की जाए नहीं तो पुराने तरीके से बैनामा कराया जाए। चेतावनी दी कि यदि सर्वर ठीक नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें