फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर की पत्नी ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, डिप्रेशन में रहती थीं

Fri, 01 Aug 2025 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में प्रोफेसर की पत्नी ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियिरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रवींद्रनाथ चौधरी की पत्नी हरिथा चौधरी (43) ने डिप्रेशन के चलते छठी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। उनका आवास पांचवें तल पर था, लेकिन सुबह वह उठीं और सीढि़यों से एक मंजिल ऊपर चढ़कर टॉप फ्लोर से पेट के बगल नीचे कूद गईं।

विज्ञापन


प्रोफेसर 11 साल के बेटे को स्कूल ले जाने के लिए तैयार हो रहे थे। आठ साल की बेटी और बाकी परिजन सो रहे थे। घटना के बाद हैदराबाद कॉलोनी में जीटीएफआरसी बिल्डिंग के बाहर शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर आने वालों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने शोर मचाया तो प्रोफेसर व बाकी पड़ोसी नीचे पहुंचे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड और पुलिस को सूचित किया गया। पहुंची फील्ड यूनिट और आईआईटी प्रशासन ने कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रो. रविंद्रनाथ 2014 में असिस्टेंट प्रोफेसर बने थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Divya Deshmukh: शतरंज चैंपियन दिव्या ने मां के ननिहाल से सीखीं शतरंज की बारीकियां, मिर्जापुर से है खास कनेक्शन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में अंतिम संस्कार
परिजनों ने बताया कि हरिथा दो साल से डिप्रेशन में थीं। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज चल रहा था। 15 दिन पहले ही डॉ. रविंद्रनाथ ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचित किया था उनकी पत्नी घर पर नहीं है और फोन भी बंद है। सुरक्षाकर्मियों ने फोटो लेकर खोजबीन की, हालांकि पत्नी छह घंटे बाद अपने आप वापस आ गई थीं। घटना के बाद हरिथा के माता-पिता आंध्र प्रदेश से आईआईटी आ गए और जब प्रोफेसर विभाग और बच्चे स्कूल चले जाए तो साथ में रहकर उनकी देखभाल करने लगे। उनका अंतिम संस्कार आंध्रप्रदेश में होगा।

मुकदमा के लिए नहीं मिली कोई तहरीर
थानाध्यक्ष लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें