फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: प्री-प्लेसमेंट...इंटर्नशिप ऑफर शुरू, टाटा स्टील, गूगल जैसी कंपनियों के प्रस्ताव; जानें खास

Sun, 19 Oct 2025 03:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पिछले सत्र में रिकॉर्ड तोड़ 1400 प्लेसमेंट हुए थे। आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट में बढ़त हुई थी जबकि देश की सभी आईआईटी में प्लेसमेंट का ग्राफ गिरा था। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में प्री प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर्स आने शुरू हो गए हैं। टाटा स्टील की ओर से इंटर्नशिप का ऑफर दिया गया है, जिसे 300 से ज्यादा छात्रों ने देख भी लिया है। वहीं बीते एक महीने में गूगल, टाटा स्टील, सैमसंग, नेशन विथ नमो, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी 20 से ज्यादा कंपनियों की ओर से पीपीओ और इंटर्नशिप के ऑफर्स आ गए हैं।

विज्ञापन


300 कंपनियों की ओर से नौकरियों के प्रस्ताव दिए गए थे। इनमें पीपीओ और इंटर्नशिप भी थे। मगर इस बार कंपनियों की तादाद पिछले साल से ज्यादा हो सकती है। 2024 में चार इंटरनेशनल सहित करीब 1300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को ऑफर मिले थे। 15 छात्रों को एक करोड़ और एक को 2.20 करोड़ रुपये प्रति साल का ऑफर मिला था।

पीपीओ और इंटनर्शिप में मिले इन कंपनियों के ऑफर्स : स्टील्थ, ओला, सिस्को ऑफ, लार्सेन एंड टर्बो, क्लीन इलेक्ट्रिक, कोड विथ सिस्को, जुपिटर मनी, टाटा स्टील, आरआईएल, वेल्स फार्गाे, सिक्स टी, सैमसंग, रेजरपे, गोल्डमैन शैक्स, वाॅलमार्ट, जिंदल, एक्सिस बैंक, गोदरेज, अमेजॉन, जी स्केलर, वार्नर बोस, आईसीआईसीआई, टेक्सास, जेएसडब्ल्यू, फ्लिपकार्ट आदि कंपनियों की ओर से छात्रों को पीपीओ और इंटर्नशिप के ऑफर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में ही हो गया था प्लेसमेंट रजिस्ट्रेशन
सत्र 2025-26 का मुख्य कैंपस प्लेसमेंट एक दिसंबर को आधी रात 12 बजे से शुरू होगा जो कि दो चरणों में अप्रैल तक लगातार चलेगा। इससे पहले छात्रों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हुई हैं। उसी समय कैंपस प्लेसमेंट 2025-26 सत्र का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया था। 

इस दौरान बीटेक अंतिम वर्ष वालों का कैंपस प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था। 7 से 14 अगस्त तक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट के लिए जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। पिछले साल चार इंटरनेशनल प्लेसमेंट सहित अब तक 1,373 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें