उत्पादन भी संभव
स्ट्रॉ को कम लागत में तैयार किया गया है। व्यावसायिक रूप से इसका उत्पादन भी संभव है। इस इनोवेशन के लिए भारत सरकार ने पेटेंट दिया है। इसका नंबर : 557472 और शीर्षक है- बायोडिग्रेडेबल बांस आधारित पेय स्ट्रॉ और इसे तैयार करने की विधि। वैज्ञानिकों की ओर से तकनीक ट्रांसफर कर दी गई है।
व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता
बीएचयू में वित्त और कॉर्पोरेट प्रकोष्ठ की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मंगलवार को वाणिज्य संकाय के एनेक्स 'ए' सभागार में 70 छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। प्रो. डी साहू ने अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्धों के भू-राजनीतिक प्रभावों पर बताया कि ऐसे संघर्ष वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को बाधित करते हैं। लंबे समय तक चलने वाले व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता।