फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: गिरफ्तारी के 18 दिन बाद चार्जशीट दाखिल, घटना के छठवें दिन बढ़ी थी सामूहिक दुष्कर्म की धारा

Fri, 19 Jan 2024 10:38 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में घटना के 60 दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। छात्रा के साथ हैवानियत की घटना को लेकर आईआईटी छात्रों ने आठ दिन तक आंदोलन किया था। अब गिरफ्तारी के 18 दिन बाद कोर्ट में चार्टशीट दाखिल की गई है।  
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला आर्काइव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ 1 नवंबर 2023 की देर रात सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। दो नवंबर की सुबह लंका थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बाद में छात्रा के बयान के आधार पर 6 दिन बाद यानि 8 नवंबर को मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। 60 दिन बाद भाजपा से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के 18 दिन बाद उनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू परिसर में छात्रा से दुष्कर्म के बाद पुलिस की किरकिरी हुई थी। आरोप लगा था कि भाजपा से जुड़े रहे कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान उर्फ आनंद की गिरफ्तारी में जानबूझकर देरी की गई। इसे लेकर वारदात के समय आईआईटी के छात्रों ने करीब आठ दिनों तक आंदोलन किया था। अब पुलिस ने जांच पूरी करके चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अदालत में प्रभावी तरीके से पैरवी की जाएगी।

आईआईटी-बीएचयू के न्यू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बीटेक की छात्रा के अनुसार, वह एक नवंबर 2023 की रात 1:30 बजे टहलने निकली थी। गांधी स्मृति हॉस्टल के समीप उसे उसका दोस्त मिला, जो कि ओडिशा का रहने वाला है। दोनों पैदल ही साथ जा रहे थे। कर्मन बाबा मंदिर से कुछ दूर पहले पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए। तीनों ने अपनी बाइक खड़ी कर उसे और उसके दोस्त को अलग कर दिया। तीनों उसका मुंह दबाकर उसे एक कोने में ले गए और निर्वस्त्र कर उसके फोटो-वीडियो बनाए। 

विज्ञापन
Trending Videos

तीनों ने उसका प्राइवेट पार्ट छुआ और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। तीनों उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे लगभग 15 मिनट तक अपने पास ही रखे रहे। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर तीनों उसे छोड़ कर चले गए। तीनों के चंगुल से छूटने के बाद वह अपने हॉस्टल की ओर भागी थी। उधर, घटना के दो दिन बाद ही तीनों आरोपियों ने शहर छोड़ दिया था। आरोप है कि तीनों ने मध्य प्रदेश जाकर विधानसभा चुनाव का प्रचार किया था।

जिला जेल में बंद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे के विवेचक लंका थानाध्यक्ष ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।- डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी भेलूपुर 

फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल का अनुरोध करेगी पुलिस
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में लेटलतीफी से कमिश्नरेट की पुलिस की कार्यशैली गंभीर सवालों के घेरे में थी। बाद में पुलिस ने तेजी दिखाई और गिरफ्तारी के 18 दिन बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी। अब पुलिस इस मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का अनुरोध जिला जज से करेगी। साथ ही, प्रभावी तरीके से पैरवी कर तीनों आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने का अनुरोध करेगी।
विज्ञापन

पहले छेड़खानी, फिर बढ़ी सामूहिक दुष्कर्म की धारा

आईआईटी-बीएचयू की छात्रा की तहरीर पर लंका थाने की पुलिस ने पहले छेड़खानी और अन्य आरोपों में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में छात्रा ने विवेचक और मजिस्ट्रेट को बयान दिया कि उसे जबरन निर्वस्त्र कर उसका प्राइवेट पार्ट तीनों आरोपियों ने छुआ था। साथ ही उसे निर्वस्त्र कर बनाए गए वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की धमकी दी थी। इस आधार पर दर्ज मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और इलेक्ट्रॉनिक साधनों से यौन उत्पीड़न की धारा बढ़ाई गई थी।

घटना से आईआईटी छात्रों में बढ़ी थी नाराजगी
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके सहपाठी और जूनियर-सीनियर छात्र-छात्राओं में नाराजगी बढ़ी थी। सबने दो नवंबर से नौ नवंबर तक जबरदस्त प्रदर्शन किया था। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम का आश्वासन मिलने के बाद आईआईटी के छात्र-छात्राओं ने अपना प्रदर्शन खत्म किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें