फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आईआईटी बीएचयू में शिक्षकों के सर्वाधिक पद खाली

Mon, 03 Dec 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू समेत देश में आठ ऐसे आईआईटी हैं जहां शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसमें सबसे खराब दशा आईआईटी बीएचयू की है। यहां सर्वाधिक 283 पद खाली है। इंदौर के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ की ओर से मांगी गई आरटीआई में ये बात सामने आई है। 

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर ने आईआईटी बांबे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की और वाराणसी में शिक्षकों के पद के बारे में जानकारी मांगी थी। मौजूदा समय में इन आठ संस्थानों में 65,824 छात्रों की तुलना में केवल 4,049 शिक्षक हैं, जबकि नियमानुसान 6,318 पद स्वीकृत हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिले आरटीआई जवाब में यह बताया गया है कि आईआईटी बीएचयू में 548 शिक्षकों की जगह केवल 265 शिक्षक ही इस समय कार्यरत है। संस्थान में 52 फीसदी पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आईआईटी खड़गपुर में 46, आईआईटी रुड़की में 42, आईआईटी कानपुर में 37, आईआईटी दिल्ली में 29, आईआईटी मद्रास में 28, आईआईटी बांबे में 27 और आईआईटी गुवाहाटी में 25 फीसदी पद रिक्त होने की जानकारी दी गई है।

इस बारे में पूछे जाने पर आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने बताया कि खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही नियुक्ति शुरू की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें