फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में काशीयात्रा में झूमे छात्र, कामेडी नाइट में जाकिर खान और इटली के मशहूर डीजे ने मन मोहा

Sun, 19 Jan 2020 12:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के टेक्नोलॉजी ग्राउंड में काशीयात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में जाकिर खान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा का दूसरा दिन सुर, लय, ताल के नाम रहा। एकल और सामूहिक प्रस्तुतियों में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति कर धमाल मचाया। दूसरे दिन के कॉमेडी नाइट में जाकिर खान ने एक से बढ़कर कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाया। वहीं इटली के मशहूर डीजे अनइवेन की धुन पर युवा देर रात तक झूमते रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

संस्थान में 19 तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह है। राजपुताना ग्राउंड्स में नृत्य और शताब्दी कृषि भवन में संगीत एवं कला की प्रतियोगिताओं में दिल्ली, लखनऊ आदि जगहों से आए प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। शताब्दी कृषि सभागार में नाटकों और रंग-मंच नामक  प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों ने बेहतरीन स्टेज-प्ले का प्रदर्शन किया। इसमें राजेश खट्टर, मनीष जोशी  और असीमा भट्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कॉमेडी नाइट के लिए मंच पर जाकिर खान का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। इस दौरान जाकिर ने अपने स्कूल के दिनों की यादों को साझा किया। वहीं रोमांटिक शायरी... हर एक नोटबुक के पीछे कुछ न कुछ खास लिखा है, कुछ इस तरह से मैने तेरे मेरे शिकायतें हास लिखा है। तुम दुनिया में चाहे जहां भी रहो, अपनी डायरी में मैने पास लिखा है... से प्रेम भाव दर्शाया। इसके बाद फ्यूजन नाइट में इटली के डीजे अनइवेन के कलाकारों ने धमाल मचाया। ठंड के बीच भी छात्रों का उत्साह चरम पर रहा। डीजे की धुन पर लखनऊ, कानपुर, दिल्ली आदि जगहों से आए आआईटीयंस भी खूब थिरके।

संवाद में अक्षय, यशस्विनी ने मारी बाजी
साहित्यिक प्रतियोगिता संवाद के शुक्रवार को हुए फाइनल राउंड का परिणाम घोषित किया गया। इसमें आईआईटी के लेक्चर थिएटर में हुए प्रतियोगिता हिनखोज में अक्षय आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तर्कसंगत में यशस्विनी शुक्ल और विख्यात द्विवेदी ने बाजी मारी। इंटरनेशनल कार्निवाल में स्पेन के बोर्जा और रेड लामा ने शानदान प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ग्राउंड
राजपुताना ग्राउंड पर बने स्टेज पर बालीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुति कर प्रतिभागियों ने अमिट छाप छोड़ी तो हर प्रस्तुति पर वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका उत्साह बढ़ाया। यहां आईआईटी ही नहीं बल्कि शहर के अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उधर एडीवी ग्राउंड पर रॉक बैंड की प्रतियोगिता में गिटार, ड्रम, ऑक्टोपैड पर भी छात्र-छात्राओं ने यादगार प्रस्तुति कर लोगों के दिल में जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें