फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में काशीयात्रा आज से, उत्सव में दिखेगी कला, साहित्य, संस्कृति की झलक

Thu, 17 Jan 2019 01:30 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा का गुरुवार से शुभारंभ हो रहा है। चार दिन तक चलने वाले उत्सव में कला, साहित्य, संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। पहले दिन गुरुवार को दिन में स्वतंत्रता भवन में कैटवॉक और शाम को औपचारिक उद्घाटन के बाद कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


इसमें जाने माने शायर और कवि राहत इंदौरी, गौरी मिश्रा, रूपेश सक्सेना अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिमखाना कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अधिष्ठाता छात्र कार्य एवं कल्याण प्रो. बीएन राय, काशीयात्रा आयोजन समिति के चेयरमैन प्रो. केके सिंह, संयोजक सन्प्रीत नयन ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

आईआईटी में बीस जनवरी तक होने वाले उत्सव के आयोजन स्वतंत्रता भवन, राजपुताना ग्राउंड, अलग-अलग व्याख्यान कक्ष, एडीवी ग्राउंड, शताब्दी कृषि सभागार में होंगे। बताया कि देश के विभिन्न स्थानों से 350 कॉलेजों से 4 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। गुरुवार शाम 5 बजे समारोह का उद्घाटन पद्मभूषण छन्नूलाल मिश्र करेंगे।
विज्ञापन


काशी यात्रा का इस बार का विषय ए विवेश्यस मोजेक है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक पहचान में बहुलता का चित्रण किया गया है। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में बॉलीवुड अभिनेता शिशिर शर्मा, मिस इंडिया 2016 की पहली रनर-अप कृष्ण एरंगी, क्विजमास्टर अरुल मणि सहित कई लोग रहेंगे। इसके अलावा 18 से 20 जनवरी तक हर रात में जाने माने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

काशीयात्रा में आज

- मिस्टर और मिस काशीयात्रा
- डिजाइनर शो
- उद्घाटन समारोह
- कवि सम्मेलन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें