फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU:रामायण से आईआईटीयंस ने सीखा बेहतर प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में छात्रों को रामायण पाठ के माध्यम से बेहतर प्रबंधन के बारे में बताया गया। वेलनेस काउंसिल के सहयोग से कौशल विकास परिषद ने रामायण से उत्कृष्ट सीख विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों को राम के जीवन आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में विशिष्ट वक्ता बांबे स्टॉक एक्सचेंज के एमडी सुंदररामन राममूर्ति ने जीवन में भगवान राम के आदर्श को अपनाकर बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है। इसमें भगवान राम के स्वयं और स्वार्थ से परे सोचने की क्षमता जरूरी है। उन्होंने सुंदरकांड का जिक्र करते हुए कहा कि एक अच्छा लीडर बनने से पहले व्यक्ति को भगवान हनुमान की तरह एक अच्छा अनुयायी बनना होगा। मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर पाटिल ने प्रबंधन क्षेत्र में अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। दोनों वक्ताओं ने छात्रों द्वारा रामायण पाठ और निवेश पर पूछे सवालों का जवाब भी दिया। आईआईटी बीएचयू की ओर से डॉ. वी रामनाथन ने मुंबई से आए विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें