फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू : मैथमेटिक्स-कंप्यूटिंग विषय में चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। आईआईटी में दाखिले के लिए जोसा-2025 की चार राउंड की काउंसिलिंग पूरी हो गई है। इस राउंड के पूरा होने के बाद आईआईटी बीएचयू के जनरल (मेल) कटऑफ रैंक कंप्यूटर साइंस के 747 से लेकर आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग के 19296 तक गया है।
विज्ञापन

अब जोसा-2025 की पांचवीं और अंतिम राउंड की काउंसिलिंग के बाद 21 जुलाई से आईआईटी बीएचयू का रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुलेगा। चौथे राउंड में आईआईटी बीएचयू के मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग ब्रांच का देश में चौथा स्थान रहा। देश की 12 आईआईटी में इस कोर्स की पढ़ाई होती है। इसमें आईआईटी बीएचयू में जनरल कैटेगिरी के एडमिशन की शुरुआत 1461 रैंक से हुई और 1842 पर खत्म हुई। वहीं, छात्राओं के लिए कटऑफ रैंक 4466 से लेकर 5382 तक चला गया। आईआईटी दिल्ली का कटऑफ रैंक 157 से लेकर 323 तक गया जो कि देश में टॉप पर रहा। अब जोसा-2025 की पांचवीं और अंतिम राउंड की काउंसिलिंग के बाद 21 जुलाई से आईआईटी बीएचयू का रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें