नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के अनुसार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (आईआईटी) बीएचयू को एक बार फिर टॉप टेन में जगह नहीं मिली सकी। आईआईटी बीएचयू को इंजीनियरिंग कॉलेज की कैटेगरी में 63.74 अंकों के साथ 15 और इनोवेशन की कैटेगरी में 10वां स्थान मिला है। पिछले साल के मुकाबले इस बार अंकों में 0.23 प्रतिशत का सुधार हुआ है, लेकिन रैंकिंग में संस्थान दो पायदान नीचे चला गया। 2022 में आईआईटी बीएचयू को इंजीनियरिंग में 63.51 अंक के साथ 13वीं रैंक मिली थी। वहीं, ओवरऑल रैंकिंग में भी गिरावट आई है। पिछले साल 55.85 अंक के साथ 29वें नंबर पर था। इस बार 57.08 अंकों के साथ आईआईटी बीएचयू 31वें नंबर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पिछले साल की अपेक्षा रैंकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है। टॉप टेन में संस्थान को जगह मिले, इसके लिए नए सिरे से समीक्षा कर आगे कदम बढ़ाया जाएगा। - प्रो. पीके जैन, निदेशक आईआईटी बीएचयू