फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए छह जून से आवेदन किए जा सकेंगे। खेल विभाग की ओर पहली बार ऑनलाइन सुविधा भी दी गई है। 2023-24 में प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी आवेदन कर सकते है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छह में प्रवेश के लिए खिलाड़ी मंगलवार से वेबसाइट sportscolleglko.in पर आवेदन कर सकते है। सिगरा स्थित मंडलीय कार्यालय से फॉर्म खरीद कर ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। 15 जून से चार जुलाई तक प्रारंभिक परीक्षा होगी। 14 से 19 जुलाई तक खेलवार मुख्य परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वाराणसी और गोरखपुर में परीक्षाएं
वाराणसी और गोरखपुर मंडल में बालक व बालिका की वॉलीबॉल और बैडमिंटन, बालकों की फुटबॉल और क्रिकेट जबकि बालिकाओं की जूडो की प्रारंभिक परीक्षाएं 17 से 18 जून को होगी। 19 से 20 जून तक बालकों की एथलेटिक्स, बालक व बालिका दोनों वर्ग की हॉकी, कुश्ती और जिमनास्टिक की परीक्षा होगी। बालकों की कबड्डी और तैराकी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें