निदेशक ने प्लेसमेंट प्रक्रिया की जानकारी ली
रविवार को सुबह 10 बजे निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों और छात्रों से मुलाकात की। सतीश धवन हॉस्टल में प्लेसमेंट तैयारियों का जायजा लिया और छात्रों को शुभकामनाएं दीं। छात्रों को प्रेरित करते हुए आत्मविश्वास, संयम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रो. पात्रा ने छात्रों ने कड़ी मेहनत की सराहना की। कहा कि संस्थान अपने उद्योग–सहयोगी भागीदारों का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने आईआईटी बीएचयू के प्रतिभाशाली छात्रों पर निरंतर विश्वास बनाए रखा है।
पिछले सत्र में 2.20 करोड़ का रहा सबसे बड़ा पैकेज
सत्र 2024-25 प्लेसमेंट के सभी चरणों में 1416 छात्रों को नौकरी मिली। इनमें 15 छात्रों को एक करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि का पैकेज मिला था। सबसे बेहतर पैकेज 2.20 करोड़ रुपये का था। इस बार भी पैकेज इसी के आसपास रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है।