फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : हर साल 2 अरब रुपये बढ़ रही IIT की संपत्ति, 5 साल से बढ़ रहा बैलेंस शीट का बजट; चाैंका देगी लैब की कीमत

Mon, 20 Jan 2025 03:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : साल 2024 की बैलेंस शीट में संस्थान को करीब 4.02 अरब रुपये अपने इनकम से मिले हैं। इसमें 2.6 अरब का रिसर्च ग्रांट और सब्सिडी का हिस्सा सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू की संपत्ति में हर साल करीब 2 अरब रुपये की बढ़ोतरी हो रही है। बैलेंस शीट के बजट में पांच साल से ये ट्रेेंड बना हुआ है। साल 2024 का बजट 18.01 अरब से भी ऊपर चला गया है। 

विज्ञापन


अब कयास लगाया है कि 31 मार्च की क्लोजिंग के बाद जो नई बैलेंस शीट आएगी, उसमें ये आंकड़ा 20 अरब को भी पार कर सकता है। ये भूटान के राष्ट्रीय बजट के बराबर हो सकता है। जानकारी मिली कि आईआईटी बीएचयू में 1.18 अरब रुपये की लैब ही है।

2019 में संस्थान की संपत्ति 6.29 अरब रुपये से करीब साढ़े 4 अरब बढ़कर 2020 में 10.70 अरब तक पहुंच गई। 2021 के बाद हर साल करीब डेढ़ से 2 अरब रुपये बढ़ रही है। 2021 में 12.92 अरब, 2022 में 14.30 अरब, 2023 में 16.42 अरब और 2024 में 18.01 अरब पहुंची है। साल 2024 की बैलेंस शीट में संस्थान को करीब 4.02 अरब रुपये अपने इनकम से मिले हैं। इसमें 2.6 अरब का रिसर्च ग्रांट और सब्सिडी का हिस्सा सबसे बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-जर्नल पर 45 करोड़
संस्थान में खर्च 3.72 अरब रुपये है। इसमें सबसे ज्यादा 2.11 अरब रुपये स्टाफ को दिए गए हैं। मेंटेनेंस खर्च 65.67 करोड़ और शैक्षणिक खर्च 38 करोड़ किए गए। लाइब्रेरी और विज्ञान पत्रिकाओं पर 11 करोड़, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर 12 करोड़, ई-जर्नल पर 45 करोड़, पेटेंट पर 32 लाख रुपये खर्च किए गए। इसमें 2.38 अरब का भवन भी है।

93 प्रोजेक्ट से मिले 66.20 करोड़ रुपये
2023 के आंकड़ों के अनुसार, शैक्षणिक प्राप्तियां 64 करोड़ की है। 66 लोगों ने दान में 36 करोड़ रुपये दिए गए। इसका ब्याज 4 करोड़ मिला। वहीं 93 प्रोजेक्ट से 66.20 करोड़ रुपये मिले। 2023 में 60.69 करोड़ रुपये ही मिले थे।

छात्रों ने 10.49 करोड़ की फीस जमा की। इसमें 2023 के मुकाबले एक करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। 2023 में ये आकड़ा 9.68 करोड़ रुपये था। लैब पर फर्नीचर और सज्जा के लिए 20 करोड़ रुपये और 93 प्रोजेक्ट से 66.20 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें