फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU में 'टेक्नेक्स 2018' का आगाज कल, इस बार बहुत कुछ होगा खास

Thu, 15 Feb 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
टेक्नेक्स में जुटेंगे देश भर के आईआईटीयंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के तकनीकी उत्सव 'टेक्नेक्स 2018' का आगाज शनिवार को होगा। टेक्नेक्स में बीएचयू, दिल्ली, पटना, रूड़की समेत कई जगहों से आईआईटीयंस की जुटान होगी। इस उत्सव में काफी कुछ खास होने जा रहा है।
विज्ञापन


16 से 18 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता के तहत तकनीकी कार्यशाला, स्टार्ट अप फेयर, प्रदर्शनी आदि में प्रतिभागियों का हुनर देखने को मिलेगा। 
तकनीकी उत्सव के आयोजन स्वतंत्रता भवन, राजपुताना ग्राउंड पर होंगे। इसको लेकर जोरशोर से तैयारी हो रही है।

लिंबडी हास्टल से पहले चौराहे को सजाने के साथ ही छात्रावासों में भी छात्र अलग-अलग ग्रुप में तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष का संस्करण ’किप्टोकरेंसी’ के बारे में चर्चा के लिए विशेषज्ञों का विशेष पैनल बनाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में हैं।

परिसर में अतिथियों के विस्तृत विवरण के साथ पोस्टर भी लगाए गए हैं। थिंक टॉक के स्पीकरों के मिश्रित पैनल में डॉ. पवन अग्रवाल( मुंबई डब्बावाला के सीईओ) अदा योनाथ( रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता) अजय भट्ट ( यूएसबी के डेवलपर)अजीत बालकृष्णन(रेडिफ डॉट कॉम) के संस्थापक और सीईओ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें