20 नवंबर रजिस्ट्रेशन, 10 दिसंबर को आएगा रिजल्ट, 31 से चलेंगी कक्षाएं
नेट, जेआरएफ, गेट और जीपैट में सफल अभ्यर्थी ही ले सकेंगे प्रवेश
माई सिटी रिपोर्टर
वारणसी। आईआईटी बीएचयू में पीएचडी एडमिशन का पीजी पोर्टल खुल गया है। नेट, जेआरएफ, गेट और जीपैट में सफल अभ्यर्थी ही एडमिशन ले पाएंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। 20 नवंबर को शाम 5 बजे तक पोर्टल बंद हो जाएगा। ये पीएचडी प्रोग्राम इवेन सेमेस्टर के लिए जारी हुआ है। यानी एडमिशन पाने वाले अभ्यर्थियों की कक्षाएं 31 दिसंबर से शुरू होंगी।
250-500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को 500 रुपये देने हैं। एससी-एसटी को 250 रुपये का भुगतान करना है। फीस नॉन रिफंडेबल है। एडमिशन वापस लेने पर अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।
25 नवंबर को कॉल लेटर, 13 दिसंबर को जमा होगी फीस
चयनित अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पीजी पोर्टल पर कॉल लेटर 25 नवंबर को जारी होगा। 2 से 6 दिसंबर तक इंटरव्यू होगा। 10 दिसंबर को अंतिम रूप से चयनित और वेटिंग वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 13 दिसंबर तक पीएचडी की एडमिशन फीस जमा होगी। 17 और 20 दिसंबर तक एनरोलमेंट वापस लेने का समय दिया गया है। 24 दिसंबर से एडमिशन का काम बंद हो जाएगा। वहीं, 30 दिसंबर को विभागों में फिजिकल रजिस्ट्रेशन और 31 दिसंबर को कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।