आईआईटी बीएचयू में बवाल का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विभाजन बर्दाश्त नहीं, महामना के मूल्यों को खंडित नहीं होने देंगे
पूर्व छात्रनेता कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ है। बीएचयू का बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा। बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला ने कहा कि युवा हमेशा देश को दिशा देने का काम करते हैं। विभाजन बर्दाश्त नहीं है। पूर्व छात्रनेता डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि तानाशाही रवैया वाले प्रशासन को सबक सिखाना बहुत जरूरी है। छात्रनेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम महामना के मूल्यों को खंडित नहीं होने देंगे। पतंजलि पांडेय ने कहा कि महामना के मूल्यों का रक्षा करना हमारा धर्म है। आशीर्वाद दूबे ने कहा कि बीएचयू को टूटने नहीं दिया जाएगा। चक्रपाणि ओझा और शुभम तिवारी ने कहा कि महामना के मूल्यों को खंडित नहीं होने देंगे। कुलपति और आईआईटी निदेशक को माफी मांगनी चाहिए।
मार्च निकालकर रखी ये मांगें
- छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो, आरोपियों पर कठाेर कार्रवाई हो, परिसर में हर स्थान पर सीसी कैमरे लगें और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो, दीवार के मुद्दे पर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय स्पष्टीकरण दे और बताए कि दीवार नहीं बनेगी। दीवार बनवाने की घोषणा पर जिला प्रशासन माफी मांगे, आईआईटी बीएचयू को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण में लाया जाए, रात दस बजे के बाद बाहरियों का प्रवेश सीमित किया जाए। अस्पताल से आगे बिना उपयुक्त कारण के वे न जा पाएं, महिला सुरक्षा के लिए अलग से प्रॉक्टोरियल बोर्ड बने, महिला विषयक समिति को सक्रिय किया जाए और यह स्वतः संज्ञान लेकर मामलों को निष्पादित करे, परिसर के आसपास मादक द्रव्यों और शराब ब्रिकी को नियमानुसार प्रतिबंधित किया जाए।