निदेशक ने बताया कि पूर्व छात्र भी संस्थान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए इस वर्ष दीक्षांत समारोह में नौ पुरातन छात्रों को एलुमनस अवार्ड दिया जा रहा है। इनमें घनश्याम प्रसाद (इलेक्ट्रिकल-88), प्रोफेसर आलोक गुप्ता (माइनिंग-88), सुधीर सिंह (सिविल-93), डॉ. मनु के वोरा (केमिकल-68, विकास अग्रवाल (केमिकल-95), सौम्य सरकार (मैकेनिकल-79), प्रतीक माहेश्वरी (मैकेनिकल-11), डॉ. अक्षय कुमार राठौर (इलेक्ट्रिकल-03) और अभिलाष श्रीधरन को सम्मानित किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत होंगे। अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन डॉ. कोटा हरिनारायन करेंगे। आईआईटी बीएचयू में बने डीआरडीओ उद्योग अकादमी-उत्कृष्टता केंद्र सेंटर का उद्घाटन भी होगा। डीआरडीओ चेयरमैन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
आईआईटी बीएचयू में महामना मदन मोहन मालवीय के वाहन को अभी तक संरक्षित करके रखा गया है। इसके साथ ही कई ऐसी पुरानी चीजें हैं जिसे संस्थान ने संभाल कर रखा है। निदेशक प्रो. जैन ने बताया कि पुरानी विरासत को संजोने के लिए संस्थान में ही एक म्यूजियम बनाने की योजना है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। अभी अतिथि गृह के बगल में खाली जगह को देखा गया है। सही जगह मिलने के बाद म्यूजियम बनाया जाएगा।