फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIA Varanasi: पर्यटन को मिले उद्योग का दर्जा तो आर्थिक उड़ान को लगेंगे पंख, उद्योगपतियों ने बैठक में की चर्चा

Tue, 04 Nov 2025 05:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईए की बैठक में वाराणसी के प्रमुख उद्यमियों ने व्यापार के साथ पर्यटन को लेकर भी चर्चा की। महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
आईआईए की बैठक में चर्चा करते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की कार्यकारिणी की बैठक मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में हुई। बैठक में प्रमुख उद्योगपतियों ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की मांग की। शुरुआत में उद्यमियों ने भारत की महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि भले ही सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को एमएसएमई के अंतर्गत मान्यता दी है, लेकिन इसे अभी तक उद्योग का दर्जा नहीं दिया गया है। इससे क्षेत्र को सरकारी योजनाओं और औद्योगिक नीतियों का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा स्तंभ बन सकता है, यदि इसे उद्योग के रूप में मान्यता दी जाए।

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश भाटिया ने बताया कि आईआईए की ओर से 18-19 दिसंबर को बनारस में इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा एक्सपो में देश-विदेश के होटल उद्योग से जुड़े अनेक निर्माता, आपूर्तिकर्ता और निवेशक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वाराणसी और प्रदेश की जीडीपी वृद्धि में सहायक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लिए गए निर्णय

आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने बताया कि एक्स्पो में 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और राजदूतों के आने की सहमति मिल चुकी है। आयोजन को इन्वेस्ट यूपी से भी सहयोग मिल रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी), जीआई टैग वाले उत्पादों और हैंडलूम क्षेत्र के प्रदर्शन के लिए संबंधित विभागों की स्वीकृति मिल गई है।

टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन राहुल मेहता ने कहा कि भारत पर्यटन और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने भी एक्सपो में अपने पैवेलियन लगाने की सहमति दी है। लगभग 40 प्रतिशत स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं और अन्य राज्यों के पर्यटन विभागों से भी बातचीत जारी है। धन्यवाद ज्ञापन आईआईए के वरिष्ठ सदस्य उमाशंकर अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रशांत अग्रवाल, नीरज पारीक, अनुज डीडवानिया, बी.एन. दुबे, गौरव गुप्ता, गोकुल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें