फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIA एक्सपो: पिछड़ेपन की पहचान छोड़ इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनी काशी, मंत्री रविंद्र बोले- निवेश का ग्लोबल हब भी

Fri, 19 Dec 2025 06:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मंत्री रविंद्र जायसवाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि काशी पर्यटन का केंद्र बन चुकी है। आज दुनिया बदलती काशी की सूरत देखकर हैरान है।
विज्ञापन
एक्सपो का शुभारंभ करते मंत्री, मेयर और अन्य गणमान्य लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी को कभी पूर्वांचल का पिछड़ा जिला कहा जाता था। यहां उद्योगपति निवेश से कतराते थे, लेकिन आज काशी में निवेश के साथ उद्योग और व्यापार को रफ्तार मिल रही है। ये बातें राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की ओर से नदेसर स्थित एक होटल में आयोजित इंटरनेशनल टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में कहीं। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज ने कहा कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य वैश्विक निवेश की संभावनाओं को साकार करना, नए उद्योगों को बढ़ावा देना और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। यह एक्सपो विकसित भारत–2047 के संकल्प में मील का पत्थर साबित होगा।

इस दौरान अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी, महासचिव दीपक कुमार बजाज, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, एक्सपो संयोजक उमाशंकर अग्रवाल, मेयर अशोक तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पद्मश्री डॉ. रजनीकांत, नेशनल टूरिज्म कमेटी के अध्यक्ष राहुल मेहता मौजूद रहे। कार्यक्रम में 6 देशों से आए नीति-निर्माता, राजनयिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, प्रदर्शक तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

एक्सपो में मंच पर आयोजित अतिथिगण। - फोटो : एक्सपो
इन्वेस्ट यूपी एवं स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन सत्र
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ, सेवानिवृत्त आईएएस मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आईआईए द्वारा दिए गए कई सुझावों को सरकार ने अमल में लाया है, जिससे प्रदेश के विकास को पंख लगे हैं। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि काशी में अंतरराष्ट्रीय एक्सपो इसलिए लगाया गया क्योंकि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण यह विश्व पटल पर पर्यटन के केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। वर्ष 2024 में गोवा से अधिक पर्यटक काशी पहुंचे।

पर्यटन के साथ कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि इस एक्सपो के माध्यम से पर्यटन और कारोबार में जबरदस्त वृद्धि होगी। खासकर होटल, रिसॉर्ट, ट्रैवल और क्रूज ऑपरेटर, इवेंट मैनेजर, खाद्य-पेय ब्रांड, लॉजिस्टिक्स समेत कई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य स्टार्ट-अप्स को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, निवेशकों, टूर ऑपरेटरों और एग्रीगेटर्स से जोड़ना, संयुक्त उद्यम, फ्रेंचाइजी, गंतव्य विकास परियोजनाओं और पीपीपी अवसरों के माध्यम से निवेश को बढ़ाना है।
विज्ञापन

निवेश और निर्यात का केंद्र बनकर उभरा उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि एक्सपो में 85 से अधिक प्रदर्शकों द्वारा भारतीय उत्पादों, कला तथा होटल इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश पूरे भारत में निवेश, निर्यात और आयात का केंद्र बनकर उभरा है। व्यापार सुगमता, निवेश संभावनाओं तथा पर्यटन एवं आतिथ्य परियोजनाओं के लिए प्रदेश को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में देखा जा रहा है।

काशी पूरे देश में विकास का मॉडल: मेयर
कार्यक्रम में मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि 2014 से पहले पूर्वांचल को मिनी चंबल कहा जाता था। आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। विश्व के कई देशों से निवेशक यहां निवेश कर चुके हैं। पर्यटन के क्षेत्र में काशी पूरे देश की कनेक्टिविटी बनी हुई है। काशी पूरे देश में विकास का मॉडल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें