आजमगढ़। आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट अप्रैल-2026 में आजमगढ़ परिक्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, डीआईजी रेंज आजमगढ़ को 100 प्रतिशत अंक मिले, जिससे परिक्षेत्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसपी आजमगढ़ को निर्धारित 125 में से 125 अंक प्राप्त हुए। इसके अलावा एसपी मऊ और एसपी बलिया को भी 135 में से 135 अंक मिले। तीनों जनपदों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के तहत जन शिकायतों के निस्तारण, गुणवत्ता, समयबद्ध कार्रवाई और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। रिपोर्ट में आजमगढ़ परिक्षेत्र के प्रदर्शन को बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली और प्रभावी शिकायत निस्तारण का परिणाम माना जा रहा है।