Varanasi News: इग्नू की डिजिटल लर्निंग पहल (ऑनलाइन शैक्षिक सामग्री) छात्रों के लिए उपयोगी है। शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बेहतर प्लेटफॉर्म है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के यूपी कॉलेज अध्ययन केंद्र में आयोजित इंडक्शन मीटिंग में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ. यूएन त्रिपाठी ने कहा कि इग्नू की डिजिटल लर्निंग पहल (ऑनलाइन शैक्षिक सामग्री) छात्रों के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन
शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बेहतर प्लेटफॉर्म है। उन्होंने इग्नू के रोजगारपरक पाठ्यक्रम ढांचा, प्रवेश की व्यवस्था, क्रेडिट प्रणाली आदि के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया।
यूपी कॉलेज अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. संजय कुमार शाही ने केंद्र पर संचालित होने वाली परामर्श कक्षाएं, सत्रीय कार्य, परीक्षा व्यवस्था के बारे में बताया।
विज्ञापन
केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. आरएसएस रघुवंशी, प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहायक समन्वयक प्रो. अनिल कुमार सिंह, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, डॉ.डीडी सिंह, डॉ. बनमाली सिंह आदि मौजूद रहे।