गाजीपुर। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो चुका है। इग्नू अध्ययन केंद्र पीजी कॉलेज के समन्वयक प्रो. सत्येंद्रनाथ सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में परास्नातक, स्नातक डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित कुल 30 कोर्स संचालित होते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में चल रहा है, इसमें इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। जो विद्यार्थी जुलाई सत्र में किसी कारणवश नामांकन कराने से वंचित रह गए हैं वह जनवरी सत्र में नामांकन लेकर अपनी उच्च शिक्षा को दूरस्थ माध्यम से पूरा कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक है। संवाद