फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर व इनोवा की टक्कर...एक की मौत, नौ लोग घायल; चीख सुन बचाने पहुंचे ग्रामीण

Fri, 06 Feb 2026 11:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

UP Accident Today: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर बदलापुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: बदलापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के पूरामुकुंद गांव में शुक्रवार की भोर तीन बजे के करीब एक इनोवा व ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की जहां घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं, छह लोग घायल हो गए हैं। इनोवा में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आई है।

विज्ञापन


जौनपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था, जहां गलत दिशा से आ रही इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, 39 वर्षीय अमरजीत, 60 वर्षीय मधुबन 32 वर्षीय नन्हे, 28 वर्षीय मनीष, 14 वर्षीय कृपाल निवासी फत्तूपुर बदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

उधर, इनोवा में सवार 18 वर्षीय मनीष यादव, 22 वर्षीय आशुतोष तिवारी व 25 वर्षीय रहमत को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें