फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख चाहते हैं तो स्वार्थ का त्याग करें युवा

Wed, 13 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर वास्तविक सुख चाहते हो तो स्वार्थ का त्याग करो। हमारे समक्ष उपस्थित चुनौतियों के मूल में मनुष्य है और मनुष्य को स्वामी विवेकानंद ने परमात्मा स्वरूप बताया है।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में उक्त विचार रामकृष्ण मिशन के स्वामी वरिष्ठानंद ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विज्ञान, कला और धर्म, ये तीनों दैवीय स्वरूप को प्रकट करने के माध्यम हैं जिनका अनुशीलन विद्यार्थियों को करना चाहिए।

 बीएचयू मालवीय भवन में ‘भारतीय चिंतन और राष्ट्रनिर्माण : स्वामी विवेकानंद की दृष्टि में’ विषयक संगोष्ठी में बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा चाहिए कि कैसे उन्होंने आध्यात्मिकता को मानव कल्याण और राष्ट्रनिर्माण से संबद्ध किया। स्वागत केंद्र के समन्वयक प्रो. आरके पांडेय ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर कैलेंडर का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

संचालन प्रो. एमएस पांडेय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एमके सिंह ने किया। उधर, कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। वहीं एनएसएस की ओर से भी कार्यक्रम मना। इसी क्रम में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में  निबंध लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। बीएचयू आईआईटी में भी जयंती मनाई गई। इसमें सुनील कुमार, विजय, प्रवीण, चंदन, सौम्यवीर, देवाशीष, विक्रम थे।

लगा मानों स्वामी विवेकानंद की निकली है सवारी ः विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज से शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा नई सड़क, गिरिजाघर, रेवणी तालाब, भेलूपुर, विजया चौराहा, सोनारपुरा होते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंची। शोभायात्रा में विवेकानंद का रूप धारण किए बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान देशभक्ति  गीतों की धुन पर युवा नाचते-गाते रहे।
 प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र राय ने बताया कि 65 विद्यालयों में चलने वाले कार्यक्रम के तहत  स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, आयोजित होगा। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री दिनेश दीक्षित, श्रीपति मिश्र, दीक्षा सेठ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें