फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSVV: इंटर में नहीं पढ़े हैं संस्कृत तो भी मिलेगा शास्त्री में दाखिला, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

Wed, 10 Apr 2024 11:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: इसको देखते हुए विश्वविद्यालय में एक अप्रैल को संकायाध्यक्षों की बैठक में इस नियम को शिथिल करने का प्रस्ताव लाया गया। इसके लिए प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की गई। जिसने अपनी रिपोर्ट कुलपति को दे दी है।
विज्ञापन
वाराणसी का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला लेने की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अगर किसी छात्र ने इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय की पढ़ाई नहीं की है तो भी वह विश्वविद्यालय में शास्त्री पाठयक्रम में दाखिला ले सकेगा। इसके पहले संस्कृत विषय की अनिवार्यता थी, जिसको शिथिल करते हुए नए सिरे से प्रवेश की गाइडलाइन तैयार की गई है। इसके आधार पर ही फैसला होगा।

विज्ञापन


संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अब तक प्रवेश के लिए आवेदन की जो व्यवस्था थी, उसके तहत संबंधित विद्यार्थी को इंटर में संस्कृत की पढ़ाई करनी जरूरी थी। इस कारण ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने संस्कृत की पढ़ाई इंटर में नहीं की थी, वो दाखिला लेने से चूक जाते थे। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय में एक अप्रैल को संकायाध्यक्षों की बैठक में इस नियम को शिथिल करने का प्रस्ताव लाया गया। 

इसके लिए प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की गई। जिसने अपनी रिपोर्ट कुलपति को दे दी है। इस बारे में कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि इस फैसले से विश्वविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ेगी और अधिक से अधिक छात्र विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकेंगे। इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें