वाराणसी। लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वालों की दुकानें खाली कराके वीडीए नीलामी कराएगा। वीडीए उपध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देश पर वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं। कहा कि जो किरायेदार लंबे समय से किराया नहीं जमा कर रहे हैं, जिनकी दुकानें बंद हैं, जो सिकमी किरायेदार हैं। संबंधित दुकानों को खाली कराकर अधिग्रहण किया जाए। जिन आवंटियों ने पूरी धनराशि जमा कर दी है, उनकी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। जिन आवंटियों ने अब तक धनराशि जमा नहीं की उन्हें नोटिस जारी कर भुगतान कराएं। जिन आवंटियों की किस्त जमा करने की तिथि पास है। पूर्व में सूचना देते हुए नोटिस जारी किया जाए, ताकि वे समयबद्ध रूप से भुगतान कर सकें। ब्यूरो