वाराणसी। बिजली के ऐसे उपभोक्ता जिनके घर स्मार्ट मीटर लग गया है यदि उनका कनेक्शन कटने के बाद बिल जमा होने पर दो घंटे तक बिजली नहीं आती है तो वे 9084728802 पर कॉल कर सकते हैं। दरअसल स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं का बिल जमा न होने पर कनेक्शन अपने आप कट जा रहा है। बाद में बिल जमा होने पर दो घंटे में कनेक्शन फिर से शुरू हो जा रहा है। लेकिन कई मामलों में बिल जमा होने के दो घंटे बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़ रहे थे। ऐसे मामलों के लिए बिजली निगम ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। ब्यूरो