वाराणसी। एनईआर के बनारस स्टेशन पर पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्कुलेटिंग एरिया में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन लगाया जाएगा। दो साल के लिए टेंडर हुआ है। सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने बताया कि इससे स्टेशन पर आवाजाही करने वाले ई-रिक्शा, ई-आटो और दोपहिया वाहनों को काफी लाभ होगा। डिस्चार्ज बैटरी महज दो मिनट में चार्ज हो सकेगी। बैटरी स्मार्ट सदस्यता या सब्सक्रिप्शन के आधार पर काम करेगी। ब्यूरो