फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिवसेना साथ नहीं आई तो भाजपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव'

Thu, 10 Jan 2019 05:39 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्रा ने बुधवार को कहा कि शिवसेना 2019 के लोक सभा के चुनाव में  भाजपा से मिलकर लड़ती है तो उनका स्वागत है, अन्यथा भाजपा अकेले ही चुनाव जीतने में सक्षम है।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि महराष्ट्र के सीएम के प्रथम वाराणसी आगमन पर मराठी समाज तैयारी में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत यूपी और महाराष्ट्र के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अनुबंध हुआ है। गीत रामायण इसी का हिस्सा है।

बिरसा मुंडा और महारानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन
 भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र की ओर से दो जनवरी से सोनभद्र से शुरू हुई बिरसा मुंडा एवं महारानी दुर्गावती गौरव ग्राम यात्रा का बुधवार को वाराणसी में समापन हुआ। बुधवार को मीरापुर बसही पहुचंने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से यात्रा पिंडरा के लिए रवाना हुई। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। समापन सभा की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गोंड और संचालन शारदा खरवार ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें