फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रात को कानफाड़ शोर करने वाले सावधान; 10 बजे के बाद डीजे बजा तो संचालक पर होगी कार्रवाई

Mon, 30 Jun 2025 12:16 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

कानफाड़ ध्वनि पर अब प्रशासनिक एक्शन की तैयारी है। चौक इलाके में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई और ये निर्देश दिया गया कि दस बजे के बाद अगर डीजे बजा तो संचालक पर कार्रवाई तय है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौक थाने में रविवार को इलाके के डीजे संचालकों के साथ एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बैठक की। उन्होंने कहा कि यदि रात 10 बजे के बाद डीजे बजेगा तो संचालक के खिलाफ हर हाल में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी डीजे संचालक समय सीमा का ध्यान जरूर रखें। इस दौरान चौक थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


एसीपी दशाश्वमेध को व्यापारियों ने किया सम्मानित

 विश्वनाथ गली व्यावसायिक समिति ने रविवार को चौक थाने में एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी जी और थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा को सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से लूटपाट करने वालों पर पुलिस ने जिस तरह से नकेल कसी है, वह एक नजीर है।

इसके अलावा क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर पुलिस रोजाना गंभीरता बरत रही है। इस दौरान अरुण कुमार सिंह, अच्छी लाल दूबे, मुकेश, राजेश रस्तोगी और कृष्ण वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें