फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhar Update: आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना तो हो सकता है निरस्त, जल्द अपडेट कराएं केवाईसी

Wed, 24 May 2023 06:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अगर आपका आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक पुराना है और इस अवधि में आपने  किसी भी तरह का कोई भी संधोधन नहीं कराया है तो आपका आधार कार्ड निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेशन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार कार्ड अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी मदद से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलता है। जरूरी है कि समय-समय पर लोग इसे अपडेट कराते रहें। यह बातें मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में आधार ऑपरेटरों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यशाला में कहीं।

विज्ञापन


कार्यशाला का उद्घाटन कर उन्होंने कहा कि आधार कार्ड न हो तो कई सरकारी काम रुक सकते हैं। जिन लोगों के आधार कार्ड बने दस वर्ष से ऊपर हो गए हैं, वह नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर केवाईसी अपडेट कराएं।

अगर आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक पुराना है और इस अवधि में किसी भी तरह का कोई भी संधोधन नहीं कराया है तो आपका आधार कार्ड निरस्त हो सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की कार्यशाला में वाराणसी मंडल के 250 ऑपरेटरों और सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। उन्हें आधार नामांकन और अपडेट से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। लिखने में त्रुटि, फोटो खींचने में हो रही त्रुटियां आदि से बचने के तरीके बताए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें