फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मोबाइल नंबर, एप या वेबसाइट संदिग्ध लगे तो तत्काल कर सकते हैं रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल शिकायत पर संज्ञान लेकर करेगा कार्रवाईमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। यदि कोई मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप, टेलीग्राम या फिर वेबसाइट संदिग्ध प्रतीत हो तो उसकी तत्काल रिपोर्ट कर सकते हैं। गृह मंत्रालय का राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल शिकायत पर ऑनलाइन संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करेगा। साइबर क्राइम से आमजन बचें, इसके लिए ऑनलाइन सुरक्षा के लगातार उपाय किए जा रहे हैं। एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि कुछ भी संदिग्ध प्रतीत हो तो तत्काल सतर्क हो जाएं। मोबाइल या लैपटॉप पर https://cybercrime.gov.in/webform/cyber_suspect.aspx टाइप कर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर आठ विकल्प दिखेंगे। आपको जिसके संबंध में शिकायत करनी हो, उस विकल्प पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भर दें। आपकी रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेकर ऑनलाइन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्रिसमस और नए साल के मैसेज को लेकर रहें सतर्क
एडीसीपी वरुणा जोन ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के मैसेज को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। अनजान नंबर से शुभकामना या गिफ्ट या बंपर छूट संबंधी कोई लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें। साइबर जालसाज आपका मोबाइल हैक कर डेटा चुरा सकते हैं या फिर बैंक खाते को एक्सेस कर पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। क्रिसमस और नए साल के दौरान आने वाले मैसेज को लेकर सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें