फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं की गईं विसर्जिंत

विज्ञापन
इलिया में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करते लोग। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
दीपावली पर्व के अवसर पर इलिया कस्बे में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकाली।
विज्ञापन


दीपावली के दिन स्थापित प्रतिमा की बुधवार शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा को लेकर विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। प्रतिमा को सिकंदरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी के तट पर ले जाया गया, जहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुमित केसरी, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें